5 मिनट में Resume Kaise Banaye (With Example) | Beginner’s Guide

27
0
Resume kaise banaye

Resume kaise banaye – दोस्तों हमने अक्सर सुना है कि जो दिखता है वही बिकता है। इसलिए बिकने के लिए दिखना बहुत जरूरी है। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई जॉब की तलाश में है। उस जॉब की तलाश में आप कैसे बेहतर दिख सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है। अक्सर कभी-कभी ऐसी स्थिति होती है कि हमें तुरंत ही रिज्यूम मांगा जाता है। तो हम इस आर्टिकल में 5 मिनट में resume kaise banaye इस बारे में बताने वाले हैं। रिज्यूम कैसे बनाएं इसको लेकर मन में बहुत सारे सवाल आने लगते हैं। वैसी स्थिति में समझ में नहीं आता कि क्या किया जाए? किसे पूछा जाए? दोस्तों 5 मिनट के अंदर रिज्यूम कैसे बनाएं यह जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। आपको आपके सवालों का सारा जवाब मिल जाएगा।

अपने लिए एक आकर्षक और प्रभावी रिज्यूम बनाना आपको एक समस्या लग रही होगी। लेकिन हम इस आर्टिकल में resume kaise banaye बताने वाले हैं। साथ ही यह भी बताने वाले हैं कि 5 मिनट में अपना resume kaise banaye।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप रिज्यूम बनाने को लेकर आत्मविश्वास से भर जाएंगे। और आपको वह सारी बेसिक जानकारियां होंगी। जिससे आप अपना बेहतर रिज्यूम बना सकते हैं। आपको उन resume maker apps in 2024 की जानकारी होगी। जिनकी सहायता से आप 5 मिनट में resume bana sakte हैं।

Resume kaise banaye format

दोस्तों हमारा रिज्यूम ऐसा होना चाहिए जो देखने वाले को आसानी से समझ में आ जाए। और उसमें बेकार की बातें ना लिखी हो। जिससे वह रिज्यूम प्रोफेशनल तौर पर आपका बेहतर ग्राफ खींच सके। और रिक्रूटर को आपके बारे में बेहतर आइडिया मिल सके कि आपकी योग्यता क्या है और आप उस जॉब के लिए कितने फिट बैठ रहे हैं।

Resume क्या होता है?

हमें सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि आखिर यह resume होता क्या है। इसकी जरूरत क्यों पड़ती है? क्यों किसी भी नौकरी के लिए हमारा resume का होना आवश्यक है? तो रिज्यूम असल में वह दस्तावेज है जो आपको प्रोफेशनल तौर पर हायर करने वाली कंपनी के सामने प्रस्तुत करता है। उसमें वह सारी जानकारियां उपलब्ध होती हैं। जो प्रोफेशनली आपके हायरिंग कंपनी को चाहिए होती है। जैसे इसमें आपकी पृष्ठभूमि, शैक्षिक योग्यता, मजबूती, कमजोरी, अनुभव और स्किल जैसी चीज लिखी हुई होती है। इसलिए यह सीखना बेहद आवश्यक हो जाता है कि हम अपना resume kaise banaye जो भीड़ से थोड़ा सा अलग दिखे।

रिक्रूटर यानी जो जॉब प्रोवाइड कर रहे हैं उनकी नजर में आपका रिज्यूम बेहतर दिखे। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना बहुत आवश्यक है। यहां हम जानेंगे कि आपका रिज्यूम कैसे प्रभावी दिख सकता है।

1. रिज्यूम के सही फॉर्मेट के साथ शुरुआत करें

सबसे पहले आपको यह समझने की आवश्यकता है कि आपका प्रोफाइल किस तरह का है? क्या आपका प्रोफाइल टेक्नोलॉजी से रिलेटेड है? या आपका प्रोफाइल कंटेंट राइटिंग से रिलेटेड है? इन चीजों को ध्यान में रखते हुए आप अपने रिज्यूम के सही फॉर्मेट का चयन करें। 

फॉर्मेट का मतलब रिज्यूम पर लिखी जाने वाली चीजों के स्टाइल और सही ऑर्डर से है। रिज्यूम पर लिखी गई सारी जानकारियां किस ऑर्डर या स्टाइल में होंगे।  उनका बैकग्राउंड कैसा होना चाहिए। इन सब चीजों को ध्यान में रखें।

2. नाम और कांटेक्ट की जानकारी

रिज्यूम लिखने की शुरुआत करते हुए आप अपने पूरे नाम, फोन नंबर, प्रोफेशनल ईमेल ऐड्रेस और पता लिखें। इसके साथ-साथ लिंकडइन प्रोफाइल या अपनी प्रोफाइल से संबंधित कोई सोशल मीडिया का प्रोफाइल लिंक या कोई और लिंक शेयर कर सकते हैं। 

उदाहरण के लिए- अगर आप एक कंटेंट राइटर है। तो आप अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक पर ऐसे कंटेंट्स लिखते होंगे। जो कहीं ना कहीं आपकी योग्यता और आपके कौशल को दर्शाता होगा। तो ऐसे में आप अपनी योग्यता का प्रदर्शन करते हुए उस लिंक को यहां पर मेंशन कर दे।

3. Objective/उद्देश्य

अपने कॉन्टैक्ट इनफॉरमेशन और बाकी जानकारी के बाद, अगला पॉइंट जिसे ध्यान में रखने की आवश्यकता है। वह है आपका उद्देश्य। यह जॉब अप्लाई करते समय ध्यान में रखें। आप जिस जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं आपका उद्देश्य उससे संबंधित हो। ऑब्जेक्टिव/उद्देश्य में उन बातों का उल्लेख हो जो यह दिखाता हो कि अप्लाई की जाने वाली कंपनी के साथ आप किस तरह के कैरियर गोल को देख रहे हैं। और आप उस कंपनी के लिए किस तरह से उपयोगी हो सकते हैं।

ऑब्जेक्टिव एक तरह से संक्षेप में आपके द्वारा कही गई वह बात है। जो एक तरह से आपके प्रोफेशनल लाइफ की समरी यानी सारांश होता है। यह आपके प्रोफेशनल लाइफ की पूरी कहानी, योग्यता, कौशल और लक्ष्य को बहुत संक्षेप में बताता है। इसलिए इसे थोड़ा समय लेकर बेहतर तरीके से तैयार करने का प्रयास करें।

उदाहरण के लिए- अगर आप एक कंटेंट राइटर हैं और आप किसी कंटेंट राइटिंग जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप ऐसा लिख सकते हैं क-” X वर्ष के अनुभव के साथ मेरी रचनात्मक लेखन में रुचि है। मैं विभिन्न तरह के लेखन कार्य को करते हुए अपने कौशल को बढ़ाया है। मैं लिखने के अलग-अलग प्रारूप के अनुसार लिखने में सक्षम हूं। इन योग्यताओं और कौशल के साथ मैं किसी संस्था के साथ जुड़कर अपना उपयोगी योगदान देने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। जिससे मुझे सिखते रहने, कौशल को बढ़ाने का अवसर मिले और मैं संस्था की प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकूं।”

4. शैक्षणिक योग्यता

इसमें अपनी शैक्षणिक योग्यताओं का उल्लेख करें। आप यह बताएं कि आपने अब तक क्या-क्या और कहां तक पढ़ाई की है। यहां आपको अपने डिग्री से संबंधित तिथि और संबंधित संस्था का उल्लेख करना होता है।

यह पोस्ट भी पढ़े: WhatsApp Hack Hai Ya Nahi Kaise Pata Kare 2024

5.  कार्य अनुभव

इसके तहत आपको अपने कार्य अनुभव की जानकारी का उल्लेख करना होता है। आपको सबसे ऊपर सबसे रिसेंट जॉब के बारे में बताना होता है। और फिर घटते हुए क्रम में सबसे नीचे सबसे पहले जॉब के बारे में लिखना होता है। उन जॉब के अंतर्गत आपका दायित्व और आपकी जिम्मेदारी क्या थी। उसे भी शॉर्ट में बुलेट प्वाइंट्स में लिखना आपके रिज्यूम को और बेहतर बनाता है।

लेकिन अगर आप फ्रेशर हैं और अगर इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आखिर आप अपना resume kaise banaye। तो आपको इस कॉलम को छोड़ देने की आवश्यकता है। आपके पास कोई कार्य अनुभव नहीं है। तो आपको इस जानकारी का उल्लेख नहीं करना है।

6. Skill/ कौशल

यह एक महत्वपूर्ण बिंदु है। जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाकी चीज सभी रिज्यूम के लिए वैसे ही रहेंगे। ना आपका पता बदल सकता है। ना नाम बदल सकता है। लेकिन आपके स्किल जॉब के हिसाब से होने चाहिए। इसमें अपने हार्ड और सॉफ्ट स्किल दोनों का उल्लेख करना बेहतर होता है।

हार्ड स्किल वैसे स्किल को कहा जाता है। जो टेक्निकल होता है। और सॉफ्ट स्किल वैसे स्किल को कहा जाता है । जो इंटरपर्सनल होता है।

रिज्यूम के इस सेक्शन में वैसे स्किल और कीवर्ड का इस्तेमाल करें। जो आपकी जॉब के लिए उपयुक्त हो।

7. Certifications

Resume kaise banaye आपके लिए आसान करते हुए हम यह बता रहे हैं कि रिज्यूम के इस सेक्शन में आपको प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित सर्टिफिकेट या कोई अन्य सर्टिफिकेट का उल्लेख करना है। जो आपके जॉब से संबंधित हो।

यह आपका चुनाव है। आप चाहे तो इसके लिए अलग से एक सेक्शन बनाकर इसका उल्लेख कर सकते हैं। या आप इसे अपने शैक्षणिक योग्यता में ही शामिल कर सकते हैं।

8. Achievements/ उपलब्धि

यहां आप अपने उन उपलब्धियां को लिख सकते हैं। जिससे आपको लगता है कि रिक्रूटर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जो आपकी जॉब के लिए एक बोनस प्वाइंट हो सकता है। जिससे आप हजारों की भीड़ में थोड़ा ज्यादा अलग दिख सकते हैं।  

9. Language/भाषा

यह आपके जॉब के ऊपर निर्भर करता है कि इस सेक्शन को अपने रिज्यूम में डालना कितना आवश्यक है। वैसे अगर आपको कई भाषाओं की जानकारी है। तो उसमें अपनी योग्यता और proficiency का उल्लेख करना बेहतर होगा।

10. Hobbies/ Interests यानी शौक और रुचि

यह सेक्शन आपके लिए वैकल्पिक हो सकता है। इसमें आप अपने उन शौक या रुचि को लिख सकते हैं। जो जॉब से संबंधित हो। और कहीं ना कहीं जॉब के लिए एक बोनस प्वाइंट की तरह दिखता हो।

Resume kaise banaye format – इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Resume kaise banaye इसको लेकर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊपरी बातों के अनुसार रिज्यूम बनाते हुए इन बातों का ध्यान रखें:

  1. ध्यान रखें कि रिज्यूम बहुत ज्यादा खींचा हुआ नहीं लगे। कोशिश करें कि अगर आप फ्रेशर हैं। तो आपका रिज्यूम एक पेज का हो तो ज्यादा बेहतर रहता है।
  2. लेआउट का ध्यान रखें। लेआउट बहुत साफ हो। यानी कि आपका रिज्यूम बहुत साफ सुथरा और प्रोफेशनल दिखे।
  3. बुलेट प्वाइंट्स का उपयोग करें। जिससे पढ़ने में आसानी हो।
  4. सारे हेडिंग को एक जैसे फॉन्ट और कंटेंट को एक जैसे फॉन्ट में ही लिखें।
  5. रिज्यूम बनाते समय फ़ॉन्ट का विशेष ध्यान रखें। फोंट साइज का भी ध्यान रखें। 10 से 12 फोंट साइज को आदर्श माना जाता है।
  6. यह कोशिश करें कि अपने फोंट को बहुत ज्यादा स्टाइलिश ना रखें। उसको ऐसा रखें जिससे आसानी से पढ़ा जा सके।

अपने रिज्यूम को प्रूफ्ररीड कर लें

रिज्यूम को तैयार करने के बाद उसका रिव्यू करना बेहद जरूरी होता है। अक्सर कई बार ऐसा होता है कि हम भूलवश स्पेलिंग मिस्टेक, ग्रामर से संबंधित गलतियां या पंक्चुएशन एरर कर बैठते हैं। अपने रिज्यूम को रिव्यू करने के दौरान इन सब बातों को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। इससे संबंधित गलतियां ना हो इसके लिए आप अपने किसी विश्वासी दोस्त, कलिग या किसी परिवार के सदस्य का भी हेल्प ले सकते हैं कि वह रिज्यूम का रिव्यू कर उसकी गलतियों को बता सके।

अगर आपका रिज्यूम एक पेज से ज्यादा बड़ा है। तो यह कोशिश करें कि उसमें फालतू की चीज जबरदस्ती नहीं डाली गई हो। अगर कोई ऐसा पॉइंट लगता है जो उस जॉब के नजरिए से बेकार है। तो उसे हटा दे। और कोशिश करें कि आपका रिज्यूम बेहद छोटा और प्रभावी हो।

अपने रिज्यूम में बदलाव करते रहे

आपको अपने रिज्यूम में जॉब के हिसाब से छोटे-मोटे बदलाव करते रहने की जरूरत होती है। रिज्यूम का कुछ हिस्सा तो सभी जॉब के लिए समान रहता है। लेकिन स्किल या कीवर्ड या ऑब्जेक्टिव जैसे सेक्शन को आपको बार-बार देखने और उसमें बदलाव करने की जरूरत होती है। जो आपकी जॉब के लिए फिट बैठता हो।

Resume Sample, Pic credit : Pinterest

ऐप की सहायता से resume kaise banaye

इन सब बातों के साथ मुख्य सवाल पर आते हैं कि आखिर resume kaise banaye mobile se रिज्यूम बनाना भी बेहद आसान है। अगर आपको रिज्यूम बनाने की कोई बेसिक जानकारी नहीं है तो आप बेहद सरल तरीके से अपने फोन के माध्यम से रिज्यूम तैयार कर सकते हैं। आप अपने फोन के प्ले स्टोर में जाकर इन एप्स को डाउनलोड कर रिज्यूम तैयार कर सकते हैं। हम किसी भी विशेष app का प्रचार नहीं कर रहे हैं। यह यूजर रिव्यु के आधार पर यहां सुझाया जा रहा है। आप अपने अनुभव के आधार पर अपने लिए बेस्ट ऐप का चुनाव कर सकते हैं।

Resume kaise banaye – Free top 5 app for resume making in 2024

  1. Canva
  2. Resume Builder App, CV maker
  3. Resume PDF maker/ CV Builder
  4. Professional Resume Builder
  5. Resume builder

5 मिनट में Resume kaise banaye

दोस्तों अगर आपको रिज्यूम बनाने की बेसिक जानकारी भी नहीं है। तो resume kaise banaye इसकी चिंता हम पर छोड़ दीजिए। हम आपके लिए बेहद आसानी से 5 मिनट में resume kaise banaye इसका तरीका बताने वाले हैं। दोस्तों आप इन स्टेप्स को फॉलो करके बेहद आसानी से 5 मिनट में अपना रिज्यूम तैयार कर सकते हैं।

स्टेप १. सबसे पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाएं।

स्टेप २. सर्च बॉक्स में resume maker टाइप करें।

स्टेप ३. अब Resume builder App, CV maker app को इंस्टॉल करें

स्टेप ४. ऐप को ओपन करें।

Resume kaise banaye

स्टेप ५. Create पर क्लिक करें।

स्टेप ६. यहां आपको अलग-अलग सेक्शन दिखाई देगा। जिसका जिक्र हमने ऊपर किया है कि आपके रिज्यूम में कौन-कौन सा सेक्शन होना चाहिए। ये वही सेक्शन हैं।

स्टेप ७. अब एक-एक कर सभी सेक्शन जैसे personal details,education, experience, skills में अपनी जानकारियां दर्ज करें

Resume kaise banaye mobile se

स्टेप ८. पर्सनल डिटेल्स के बाद सभी section में आपकी बेहतर समझ के लिए example का भी ऑप्शन दिया हुआ है। जिसे देखकर आप यह समझ सकते हैं कि आपको अपनी जानकारी किस तरह से दर्ज करनी है।

स्टेप ९. Objective वाले section में से आप example में जाकर अपने अनुकूल ऑब्जेक्टिव को टच कर उसका चयन कर सकते हैं। और उसे save कर सकते हैं। इन उदाहरणों में से उसी का चयन करें, जो आपके जॉब के लिए उपयुक्त हो।

आप पढ़ रहे हैं – Resume kaise banaye pdf

Resume kaise banaye app se

स्टेप १०. इन सभी section में जानकारी दर्ज करने के बाद आप नीचे और ज्यादा सेक्शन जोड़ने के लिए ‘add more section’ पर क्लिक कर सकते हैं और create new section पर क्लिक कर अपने अनुसार अन्य सेक्शन भी जोड़ सकते हैं। जो आपके रिज्यूम पर दिखाई देगा।

स्टेप ११. इन सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद view cv पर क्लिक करें।

स्टेप १२. यह ऐप फ्री में आपको सारी सुविधाएं प्रोवाइड कराती है इसलिए बीच-बीच में ऐड आ सकते हैं। आपको इस तरह से कॉर्नर वाले कट के बटन पर क्लिक करना है। या वीडियो के ऑप्शन को चुनना है। या नीचे close का ऑप्शन आएगा उसको क्लिक करना है।

स्टेप १३. इसके बाद choose Template के ऑप्शन पर अपने अनुसार एक टेंपलेट चूज कर ले। आपकी सारी जानकारी उस तरीके से दिखाई देगी।

स्टेप १४. Template चूज करते ही आपके सामने आपका रिज्यूम दिखेगा और Download का ऑप्शन मिलेगा। जिसे क्लिक कर आप अपना रिज्यूम प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेप १५. अपना रिज्यूम देखने के लिए आप view पर क्लिक कर सकते हैं।

स्टेप १६. आप यहीं से इसे शेयर icon पर क्लिक कर शेयर भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष – दोस्तों आशा है कि इस आर्टिकल के माध्यम से resume kaise banaye, resume kaise banaye in hindi, बेहतर और प्रभावी रिज्यूम कैसा दिखता है, बेहतर और प्रभावी रिज्यूम कैसा होना चाहिए, कैसे रिज्यूम से रिक्रूटमेंट को प्रभावित किया जा सकता है, रिक्रूटर किस तरह के रिज्यूम के साथ आपको ज्यादा प्राथमिकता देंगे।इन सभी सवालों को लेकर आपका जवाब मिल गया होगा। आप अपने किसी भी सवाल को हमारे कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं। हम आपके सवालों का उत्तर देने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *